घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सोनखार गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा ली.

अलीगंज . चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सोनखार गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा ली. चोरी की इस वारदात में चोरों ने डीजे मशीन, जेवरात और नकदी समेत कई कीमती सामान की चोरी कर ली. गृहस्वामी मनोरमा देवी ने बताया कि घर में वे अकेली थीं और घर के आगे दुकान में सो रही थीं, जबकि घर बंद था. देर रात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और बक्शे का ताला तोड़कर डीजे मशीन, साउंड सेट, सटेनजर मशीन, चार मिक्सर मशीन, होम थिएटर तथा 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ली. सुबह जब मैंने घर का दरवाजा टूटा देखा तो हैरान रह गयी. घटना की जानकारी चंद्रदीप थाना को दी गयी. मनोरमा देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले घर की एक बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में परिजनों पर झूठा केस दर्ज होने के कारण सभी सदस्य बाहर हैं. चोरों ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. थानाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >