जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Remove Encroachment Campaign: अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि शहर को जाममुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट: जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को शहर में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सदर अंचलाधिकारी ललिता कुमारी एवं नगर परिषद जमुई की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में कचहरी चौक से महाराजगंज बाजार तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया.

जेसीबी की मदद से हटाया गया अतिक्रमण :

अभियान के दौरान प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे लगाए गए ठेले, दुकान के बाहर बढ़ाए गए शेड, अवैध कब्जे और अन्य अवरोधों को हटाते हुए यातायात को सुचारू बनाने की दिशा में कार्रवाई की. कई जगहों पर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को साफ कराया गया. अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि शहर को जाममुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोबारा किसी के द्वारा अतिक्रमण किया जाता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारियों को झेलना पड़ा लोगों का आक्रोश:

अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी भी जताई, जिससे अधिकारियों को हल्का विरोध झेलना पड़ा. हालांकि प्रशासन की टीम ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया. अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं और शहर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि आमजन को जाम और असुविधा से राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >