रात में जुआ खेलने के लिए निकला, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव

झाझा-जसीडीह रेलखंड के मध्य घोरपरण-सिमुलतला के बीच पोल सांख्या 349/ 12-16 के बीच डाउन ट्रैक से कटा हुआ युवक का शव बरामद किया गया.

सिमुलतला. झाझा-जसीडीह रेलखंड के मध्य घोरपरण-सिमुलतला के बीच पोल सांख्या 349/ 12-16 के बीच डाउन ट्रैक से कटा हुआ युवक का शव बरामद किया गया. मृतक युवक की पहचान सिमुलतला थाना क्षेत्र के खुरंडा गांव निवासी धीरो यादव का 38 वर्षीय पुत्र शंभू यादव के रूप में की गयी है. मृतक शंभू की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि मेरे पति बुधवार की रात्रि जुआ खेलने के लिए घर से निकला था. वह तीन-चार दिनों से वह जुआ खेलने के लिए रात में जाता था और अहले सुबह घर आ जाता था. लेकिन गुरुवार सुबह रेल ट्रैक पर मेरे पति का शव निकला. उन्होंने कहा कि मेरे पति की हत्या कर दी गयी है. उनका टी-शर्ट और चप्पल रोड किनारे पड़ा हुआ है और उनके गले में गमछा बंधा हुआ है. किसी ने उनकी हत्या कर शव को रेल लाइन पर फेंक दिया है. घटना को लेकर सभी का रो-रो कर बुरा हाल है जबकि गांव-टोला में मातम पसरा हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >