अज्ञात युवक का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

बोड़वा-सिमुलतला मार्ग पर गंडो घाट के समीप झाड़ी से पुलिस ने मंगलवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है.

झाझा. बोड़वा-सिमुलतला मार्ग पर गंडो घाट के समीप झाड़ी से पुलिस ने मंगलवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि इसे लेकर सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज कर छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी साक्ष्य एकत्रित किया है. मृतक युवक का चेहरे को पत्थर से कुच दिया गया है. गर्दन पर भी गहरा जख्म है. युवक सफेद ब्लैक कलर का जैकेट, जबकि ब्लू कलर का जींस पहने हुए हैं. जांच के क्रम में कोई कागजात आदि बरामद नहीं हुआ है, इस कारण से शिनाख्त भी नहीं की जा सकी है. पुलिस आसपास के गांव के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन अबतक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पायेगा. फिलहाल आसपास के क्षेत्र में इसकी सूचना दी गयी है. खबर भेजे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस मामले की छीनबीन में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >