चकाई . भारतीय जनता पार्टी चकाई की ओर से सेवा पखवारा कार्यक्रम चलाया गया. इसमें भाजपा नेताओं ने पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव के समाधि स्थल पर साफ-सफाई कर उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दिया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व चकाई मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवारा के रूप में भाजपा पूरे प्रदेश एवं देश में मना रही हैं. यह कार्यक्रम मंडल और पंचायत स्तर पर चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव के समाधि स्थल को साफ सुथरा कर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का भाजपा के प्रति त्याग, तपस्या और बलिदान का भी बखान किया. विधानसभा संयोजक रजीत सिंह ने कहा कि सेवा पखवारा कार्यक्रम को भाजपा हर महापुरुष के समाधि स्थल या सार्वजनिक स्थल की साफ सफाई कर मना रही हैं साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों को लोगो तक पहुंचाने का काम कर रही है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह चकाई विधान सभा प्रभारी गोपाल कृष्ण, अमित दुबे, संतु यादव, अंगराज राय, माधोपुर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिन्हा, सरोन मंडल अध्यक्ष नकुल यादव, प्रो महेंद्र राय, मनोज पोद्दार, हीरालाल सोरेन, परशुराम सिंह, भुनेश्वर यादव, राज बिहारी शुक्ला, वरुण कुमार शर्मा, प्रकाश वर्मा, राज कुमार साह भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
