भाजपा मनायेगी बाबा साहेब की जयंती, बूथ स्तर तक होंगे कार्यक्रम

भाजपा जिला इकाई ने डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है.

जमुई. भाजपा जिला इकाई ने डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है. इसे लेकर गुरुवार को महावीर वाटिका में जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी की अध्यक्षता में बैठक की गई, जिसमें कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी. बैठक में जिला अध्यक्ष ने बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिले के सभी बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा, साथ ही शाम में दीपोत्सव का आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को जिला मुख्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा और बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी. इसके अलावा 15 से 17 अप्रैल तक महादलित बस्तियों एवं छात्रावासों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर टीमों का गठन किया गया है. बैठक में जिला महामंत्री नंदकिशोर सिंह, सोनेलाल पासवान, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, रणजीत सिंह, अनिल दीक्षित, साधना सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयंत चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष अजय पासवान सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >