प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर भाजपा ने की चर्चा

भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक प्रो प्रदीप आनंद की समाधिस्थल के समीप रविवार को हुई.

चकाई. भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक प्रो प्रदीप आनंद की समाधिस्थल के समीप रविवार को हुई. इसमें मुख्य अतिथि पार्टी के जिला प्रभारी ई रविशंकर सिंह एवं जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी उपस्थित थे. बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की सफलता पर चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि सात मार्च से 14 अप्रैल तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जायेगा. जिला प्रभारी ने बताया कि पार्टी द्वारा प्रशिक्षित वरीय प्रशिक्षकों द्वारा पार्टी के प्रखंड और पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली सिद्धांत अनुशासन केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास के संबंध में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण 24 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण होगा. प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को प्रत्येक कार्यकर्ता 100 रुपया फीस ऑनलाइन पेमेंट करेंगे जो पार्टी कार्यालय में जमा करना होगा. प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों के लिए परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा में सफल कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा. वैसे सफल कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की भी योजना पर विचार किया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासन और संगठन की पार्टी है. इसमें सभी कार्यकर्ताओं को समय-समय पर संगठन के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है. बैठक में विधानसभा संयोजक रजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतु यादव, शालिग्राम पांडेय, धर्मवीर आनंद, अमित दुबे, महेंद्र राय, जेपी सेनानी अंगराज राय, अमरनाथ तिवारी, परशुराम मंडल, अजय मंडल, मनोज पोद्दार, उमाशंकर सिंह, नकुल यादव, गणेश राय, अरविंद राय, राज बिहारी शुक्ला, भुनेश्वर यादव, चंद्रकिशोर पांडेय, सीताराम शास्त्री, हीरालाल मरांडी, परशुराम सिंह, प्रमोद यादव, गणेश राय, राजेंद्र राय, दीपक शर्मा, सुमन केसरी, शुभम केसरी, प्रकाश वर्मा, मदन मोहन शाह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >