पिकअप वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल

पिकअप वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल

गिद्धौर. रतनपुर-गुगुलडीह मुख्य मार्ग पर चिमनी ईंट भट्ठा के समीप सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वाहन द्वारा अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में जमुई में भर्ती कराया गया है, जहां से युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई से पटना रेफर कर दिया गया. उक्त युवक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव निवासी सकेंद्र यादव के पुत्र विभीषण कुमार के रूप में हुयी है. बताया जाता है कि उक्त युवक बाइक पर सवार होकर गुगुलडीह से रतनपुर की ओर आ रहा था जैसे ही उसकी बाइक रतनपुर चिमनी ईंट भट्ठे के समीप पहुंचा कि इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद जब तक स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक पिकअप वाहन चालक वाहन छोड़ फरार हो गया. इधर घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा गिद्धौर पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना गिद्धौर पुलिस को मिलते ही मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >