Bihar News: शिक्षा विभाग के इस अधिकारी पर गिरी गाज, ACS सिद्धार्थ ने दिए विभागीय कार्रवाई के आदेश

Bihar News: एसीएस सिद्धार्थ ने शिक्षा विभाग के इस अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है. अधिकारी पर वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता, आदेश की अवहेलना, विभागीय कार्यों में रुचि नहीं रखना, सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

Bihar News: जमुई में शिक्षा विभाग अपने अलग-अलग कार्रवाई की वजह से सुर्खियों में रहता है. विभागीय कार्रवाई की वजह से एक बार फिर चर्चा में है. बता दें की जमुई शिक्षा विभाग के अधिकारी मानस मिलिंद पर गाज गिरी है. शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दे दिया है. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए पत्र के अनुसार, डीपीओ मानस मिलिंद पर वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता, आदेश की अवहेलना, विभागीय कार्यों में रुचि नहीं रखना, सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. शिक्षा विभाग की इस कारवाई के बाद जमुई शिक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया है. 

इन्हें उपस्थापन पदाधिकारी किया गया नियुक्त

बता दें, इस विभागीय कार्यवाही के लिए संचालन पदाधिकारी के रूप में शिक्षा विभाग ने अनिल कुमार, निदेशक जन शिक्षा सह अपर सचिव को नियुक्त किया है. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी जमुई को उपस्थापन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. जारी किए गए पत्र के अनुसार, डीपीओ पर बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के नियम 17/19 के तहत विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की गई है. 

शिक्षा विभाग के कर्मियों के होश उड़े

शिक्षा विभाग ने आदेश देते हुए तीन महीने के अंदर विभागीय कार्यवाही संपन्न करना है. जारी पत्र में जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का भी आदेश दिया है. इस कारवाई के बाद शिक्षा विभाग के बिचौलियों की नींद उड़ गई है. ACS सिद्धार्थ की इस कार्यवाही की अब किन किन कर्मियों पर गिरेगी यह कहना मुश्किल है. लेकिन, इससे शिक्षा विभाग के कर्मियों में हड़कंप जरूर मच गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षकों से जुड़ी दूसरी खबर पढ़ें

दूसरी तरफ, बीपीएससी चौथे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के जरिए 80 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर बहाली की योजना बना रहा है. टीआरई-4 में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती में खाली रह गए पदों को भी चौथे चरण में शामिल किया जाएगा. तीसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल 21397 पद खाली रह गए हैं, जिन्हें चौथे चरण में शामिल कर भरा जाएगा. अभी टीआरई-3 में पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है. आइए जानते हैं कि आयोग चौथे चरण की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कब तक जारी कर सकता है.

ALSO READ: Earthquake: भूकंप की वो डरावनी दास्तां जब एक साथ 10,000 लोग सो गए थे मौत की नींद, कांप जाएगी रूह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >