बिहार में भीषण सड़क हादसा, दोस्त का बर्थडे मनाकर लौट रहे दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Bihar Accident News: बिहार के जमुई जिला के सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर नरियाना पुल के समीप रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई. जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

Bihar Accident News: बिहार के जमुई जिला के सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर नरियाना पुल के समीप रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई. जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसा रविवार देर रात 11:30 बजे के करीब का बताया जा रहा है. दोनों मृतक जिला के खैरा प्रखंड क्षेत्र के नवडीहा के बताए जा रहे हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि सभी एक जन्मदिन की पार्टी मना कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. मृतकों की पहचान अयोध्या गांव निवासी उज्जवल कुमार उर्फ रौनक पिता अजय सिंह उर्फ गंगा सिंह तथा गौरव कुमार उर्फ गोलू पिता प्रद्युमन सिंह उर्फ पप्पू सिंह के रूप में की गई है.

पिकअप चकमा दिया तो गड्ढे में जा गिरी बाइक

बताया जा रहा है कि बीते रविवार को रौनक का जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहा था. बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद भंडरा गांव निवासी अपने दोस्त अंशु को छोड़ने के लिए सभी युवक अलग-अलग बाइक पर सवार होकर भंडरा जा रहे थे. इसी दौरान जब वह नरियाना पुल के करीब से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप ने उनके वाहन को चकमा दिया. जिस कारण उन सभी की बाइक अनियंत्रित हो गई तथा सड़क किनारे बने रेलिंग को तोड़ते हुए गहरे गड्ढे में जाकर गिर गई.

निजी नर्सिंग होम में चल रहा घायलों का इलाज

इस घटना पर रौनक और गौरव की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि भंडरा गांव निवासी अंशु कुमार पिता मुन्ना पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज जमुई के एक निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है. वहीं इस घटना में खैरा निवासी सुजय कुमार तथा शिवम कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जमुई के निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है.

Also Read: बक्सर में बांस की सीढ़ी से लटकी मिली महिला की लाश, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस

दोनों मृतक एक ही गांव के निवासी

रौनक और गौरव दोनों ही एक ही गांव के रहने वाले थे तथा उनकी मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. इस घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई तथा ग्रामीणों के सहयोग से दोनों के शव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. हादसे के बाद पूरे नवडीहा गांव में मातम पसर गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >