झाझा. बालियाडीह का दैनिक जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है. शुक्रवार को बालियाडीह गांव के लोगों ने पुलिस की उपस्थिति में मस्जिद में नमाज अदा की. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रविजी, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह लगातार बलियाडीह के सभी इलाके में गश्ती करते दिखे. शुक्रवार सुबह से ही आम जनजीवन बिल्कुल सामान्य थी. लोग अपने दैनिक कार्य में लगे हुए थे .हालांकि इस दौरान चौक -चौराहे पर अब भी पुलिस की गश्ती लगी हुई है. बीडीओ रवि जी ने बताया कि अब आम जीवन सामान्य हो गई है. लोग अपना कार्य में जुट गए हैं. शुक्रवार का नमाज लोगों ने पूरे मानव योग से पढ़ा. इस दौरान दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे.बीडीओ में आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द बना रहे, सामाजिक समरसता सभी के दिलों में होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी लोग विवेक से काम लें. एक -दूसरे की भावनाओं का कद्र करें .साथ ही एक- दूसरे के धर्म का भी कद्र करें. ताकि किसी भी लोगों को किसी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े. थानाध्यक्ष ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए कृत को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. बालियाडीह मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जो लोग फरार हैं. उसके लिए लगातार न्यायालय के आदेश पर कार्य किया जा रहा है. मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
