फाइलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता रथ रवाना

फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव को लेकर शुक्रवार को रेफरल अस्पताल सभागार में सर्वजन दवा सेवन अभियान का शुभारंभ किया गया.

झाझा . फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव को लेकर शुक्रवार को रेफरल अस्पताल सभागार में सर्वजन दवा सेवन अभियान का शुभारंभ किया गया. अभियान का उद्घाटन रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ नवाब ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया. इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाष चंद्र, बीएमडब्ल्यू प्रमोद कुमार, लैब टेक्नीशियन जावेद, डाटा ऑपरेटर अभिजीत, लेप्रा समिति के सत्येंद्र कुमार मिश्रा, मो इरशाद, विजेंद्र कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे. डॉ नवाब ने कहा कि यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है. इससे न केवल सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज की सुविधा मिलेगी, बल्कि फाइलेरिया के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अधिकांश लोगों को दवा का सेवन करना आवश्यक है. उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं खिलायी जायेगी. वहीं दवा सेवन की मात्रा उम्र के अनुसार तय की गयी है. 2 से 5 वर्ष तक : एक डीईसी और एक एल्बेंडाजोल 6 से 14 वर्ष तक : दो डीईसी और एक एल्बेंडाजोल 15 वर्ष से ऊपर : तीन डीईसी और एक एल्बेंडाजोल उन्होंने बताया कि एएनएम और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अभियान से वंचित न रह जाये. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें और निर्धारित दवा का सेवन अवश्य करें. कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >