जमुई. जिले में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को नवीनगर पुल के समीप छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक ऑटो वाहन से 48 बोतल (27 लीटर) शराब बरामद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की गयी.उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नवीनगर पुल के पास संदेह के आधार पर एक ऑटो की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे बनाए गए गुप्त तहखाने से शराब बरामद हुई. मौके से तस्कर बिपिन कुमार पासवान, निवासी पुतेरिया गांव, को गिरफ्तार कर लिया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त शराब पुतेरिया ले जायी जा रही थी. उत्पाद विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
48 बोतल शराब के साथ ऑटो जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
जिले में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है
