यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा, दंपती समेत चार घायल, रेफर

बरनार नदी पर सोनो चुरहेत के बीच बने काजवे से गुजर रहा यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर काजवे पुल से नीचे जा गिरा.

सोनो चुरहेत के बीच बरनार नदी पर बने काजवे की घटना सोनो. बरनार नदी पर सोनो चुरहेत के बीच बने काजवे से गुजर रहा यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर काजवे पुल से नीचे जा गिरा. इस दुर्घटना में एक महिला समेत चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया. जहां प्रारंभिक इलाज के उपरांत पति-पत्नी को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान प्रखंड क्षेत्र के हरिडीह निवासी जानकी यादव के पुत्र उपेंद्र यादव (50) और उपेंद्र की पत्नी बिपती देवी (45), तिलकपुर निवासी सीताराम रजक के पुत्र दिलीप रजक (25) और केशोफरका निवासी रामप्रसाद पासवान (70) के रूप में हुई है. सभी घायल अपने घर तिलकपुर व हरिडीह से सोनो बाजार आ रहे थे. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि चुरहेत की ओर से तेज गति से आ रहा ऑटो काजवे पर बने एक ब्रेकर से टकराकर अनियंत्रित हो गया. तभी सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से बचने के क्रम में काजवे पुल से नीचे जा गिरा. घटना में चार यात्री घायल हुए, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत यह रहा कि काजवे से नदी ज्यादा नीचे नहीं था. दुर्घटना के बाद चोटिल चालक दुर्घटनाग्रस्त वाहन व घायलों को छोड़कर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >