ट्रक की ठोकर से लखीसराय निवासी ऑटो चालक की मौत

गुणसागर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर

जमुई.

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के गुणसागर गांव के समीप बीते शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में घायल ऑटो चालक की मौत इलाज के दौरान जमुई सदर अस्पताल में हो गयी. मृतक लखीसराय जिले के नोनगढ़ गांव निवासी स्व जयराम साव का पुत्र महावीर साव है. बताया जाता है कि महावीर ऑटो चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. बीते शुक्रवार की देर रात महावीर साव लखीसराय से ऑटो लेकर घर आ रहा था. इसी दौरान गुणसागर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से टक्कर मारते फरार हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तेतरहट थाना की पुलिस और चालक के परिजन को दी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची तेतरहट थाना की पुलिस द्वारा घायल ऑटो चालक महावीर साव को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. महावीर साव की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >