गिद्धौर बाजार में व्यवसायी परिवार से मारपीट, तीन घायल

थाना क्षेत्र के गिद्धौर बाजार में बीते सोमवार की देर संध्या आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों के एक व्यवसायी परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गिद्धौर बाजार में बीते सोमवार की देर संध्या आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों के एक व्यवसायी परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. पीड़िता अनिता देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. अनिता देवी ने बताया कि बीते सोमवार की शाम उनके पति अरुण वर्णवाल, पुत्र अमन कुमार व रमन कुमार दुकान में बैठे थे. तभी पड़ोसी सतेंद्र ठाकुर, शालो ठाकुर, पिंकी देवी, चांदनी ठाकुर, राहुल ठाकुर समेत अन्य लोग दुकान में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. आरोप है कि मारपीट में रमन कुमार का बायां पैर टूट गया. जबकि अमन कुमार पर धारदार हथियार से हमला किया गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़िता ने कान की बाली छीनने का भी आरोप लगाया है. घायलों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसमें अमन कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. थाना प्रभारी अवर निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >