जमीन विवाद में मारपीट

थाना क्षेत्र की चांय पंचायत अंतर्गत परासी गांव में बुधवार की सुबह आपसी विवाद में छोटे भाई और उसकी पत्नी ने बड़े भाई, भाभी व दो भतीजों पर हमला कर दिया.

झाझा. थाना क्षेत्र की चांय पंचायत अंतर्गत परासी गांव में बुधवार की सुबह आपसी विवाद में छोटे भाई और उसकी पत्नी ने बड़े भाई, भाभी व दो भतीजों पर हमला कर दिया. जिसमें चार लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. घायलों की पहचान मोहन दास, उनकी पत्नी बिलखी देवी, पुत्र राजेंद्र व सुरेंद्र के रूप में हुई है. सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजी. घायल मोहन दास ने बताया कि उसके भाई धनेश्वर दास के बेटे ने रसोई के पास लघुशंका कर दिया. मना किया तो धनेश्वर और उसकी पत्नी गुड़िया देवी ने ईंट-पत्थर से हमला कर घायल कर दिया. चिकित्सक ने सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का सूचना मिला है पुलिस मामले की छानबीन कर रहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >