झाझा. संचारी रोग से बचाव को लेकर दादपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर रेफरल सह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा की ओर से आशा को प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण में एनसीडी के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. इस दौरान आशा ने एनसीडी ऐप से गैर संचारी रोग संबंधित डाटा अपलोड करने की विधि से अवगत हुई. अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाष चंद्र ने बताया कि एनसीडी एप में घर-घर जाकर पारिवारिक फोल्डर तैयार करना है. जिस परिवार में शुगर, बीपी व कैंसर का रोगी है, उनका डाटा फोल्डर में अपलोड करना है. प्रशिक्षण के बाद सभी आशा को आइडी व पासवर्ड देकर भेजा गया. अब इस आइडी/ पासवर्ड से आशा अपने मोबाइल में एनसीडी रोगियों का डाटा अपलोड करेंगी. डाटा अपलोड करने के बाद 30 वर्ष से ऊपर के रोगियों का डाटा एएनएम व सीएचओ के पास चला जायेगा. उसके बाद उस रोगियों की जांच सीएचओ व एएनएम उसके घर जाकर करेंगी. स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि आशा के साथ एएनएम को भी एक दिवसीय प्रशिक्षण इस संदर्भ में दिया गया, ताकि क्षेत्र में काम करने के दौरान अगर आशा को किसी भी तरह की कोई परेशानी हो. मौके पर कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
