झाझा. थानाक्षेत्र के एकडारा गांव की एक महिला ने मारपीट को लेकर थाना में आवेदन दिया है. महिला की पहचान उक्त गांव निवासी मिथिलेश मंडल की पत्नी पिंकी देवी है. महिला ने बताया कि मैं बीती रात्रि में अपने घर से शौच करने के लिए बाहर निकली. तभी घर के समीप पहले से मौजूद रूपा देवी, प्रमोद मंडल, संमर मंडल, फेंकनी देवी, प्रवीण कुमार लोहे के रॉड, लाठी डंडे से लैस होकर मेरे साथ मारपीट कर मुझे घायल कर दिया. बचाने पति आये तो उनलोगों ने उन्हें भी मारपीट करते हुए घायल कर दिया. उक्त लोगों ने मेरे गले से साठ हजार रुपये मुल्य का सोने का चैन भी छीन लिया. उक्त लोग घर छोड़कर भाग जाने की धमकी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो जान मार देंगे. इसे लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
