आम रास्ता खुलवाने को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को दिया आवेदन

शहर के हरनाहा, भाटचक, शाहपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को सदर थानाध्यक्ष समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों को आवेदन देकर आम रास्ता खुलवाने की मांग की है.

जमुई. शहर के हरनाहा, भाटचक, शाहपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को सदर थानाध्यक्ष समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों को आवेदन देकर आम रास्ता खुलवाने की मांग की है. आवेदन में ग्रामीण मुकेश कुमार सिंह, मणि शंकर सिंह, श्याम सुंदर सिंह, अंजन मोदी, मंटू सिंह, राज कुमार सिंह, नंदलाल मोदी, प्रमोद कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि मौजा महिसौड़ी, थाना 29, खाता 129, खसरा 147, 148 एवं 10 डिसमल, खाता 129, खसरा 157, रकवा 32 डिसमल गैरमजरूआ खास जमीन है. उक्त जमीन अतिथि पैलेस चौक से पश्चिम दिशा से ग्राम हरनाहा, भाटचक, शाहपुर के लोग पूर्व से आना-जाना करते है, लेकिन महिसौड़ी निवासी रामाशीष सिंह उर्फ नेपाली सिंह एवं उनका पुत्र सुमित सिंह के द्वारा रास्ता को दीवार देकर बंद किया जा रहा है, इस कारण हम ग्रामीण व स्कूली बच्चों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रह है. ग्रामीणों ने तत्काल इस मामले का संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिव, डीएम जमुई, एसडीएम, सीओ और नगर परिषद कार्यालय को भी दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >