रंगदारी मांगने को लेकर थाने में दिया आवेदन

प्रखंड क्षेत्र के बाबूबांक निवासी संतु कुमार ने रंगदारी मांगने को लेकर थाना में आवेदन दिया.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के बाबूबांक निवासी संतु कुमार ने रंगदारी मांगने को लेकर थाना में आवेदन दिया. उन्होंने बताया कि बरमसिया गांव में मैंने केवाला जमीन खरीदा था और अपना घर बना रहे हैं. गांव के ही श्याम सुंदर यादव अपने अन्य लोगों के साथ हथियार से लैस होकर आया और निर्माणाधीन मकान का पिलर क्षतिग्रस्त कर दिया. हमलोगों ने आपत्ति जताया तो मारपीट करते हुए कहा कि दो लाख रुपये रंगदारी दोगे तभी मकान निर्माण कर कर पाओगे. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >