मारपीट को लेकर थाने में दिया आवेदन

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 बिहारी मुहल्ला निवासी संजय कुमार सिंह ने अपने साथ हुए मारपीट को लेकर थाना में आवेदन दिया है.

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 बिहारी मुहल्ला निवासी संजय कुमार सिंह ने अपने साथ हुए मारपीट को लेकर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में संजय ने बताया कि मैं सुबह चाय दुकान पर खडा़ था. तभी मुहल्ले के ही अमन कुमार अपने दो साथियों के साथ आया और मेरे साथ मारपीट करने लगा. मैं किसी तरह वहां से भाग कर अपना जान बचाया. उसने बताया कि अमन के साथ मेरा पुराना जमीनी विवाद चल रहा हैं इसी को लेकर मेरे ऊपर यह हमला किया. उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >