अनुज कुमार गुप्ता चयनित, झारखंड की ओर से करेंगे प्रतिनिधित्व

खेलो इंडिया एनटीपीसी ईस्ट ज़ोन ओपन तीरंदाजी टूर्नामेंट (पुरुष व महिला) के लिए चयन ट्रायल 6 सितंबर को हटवार स्थित शूटिंग रेंज–3 में आयोजित किया गया.

सिमुलतला. खेलो इंडिया एनटीपीसी ईस्ट ज़ोन ओपन तीरंदाजी टूर्नामेंट (पुरुष व महिला) के लिए चयन ट्रायल 6 सितंबर को हटवार स्थित शूटिंग रेंज–3 में आयोजित किया गया. इस ट्रायल में झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. रिकर्व और कंपाउंड दोनों श्रेणियों के लिए हुए चयन में बिजुपारा चान्हो निवासी अशोक कुमार गुप्ता के पुत्र अनुज कुमार गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन कर जगह बनायी. अनुज वर्तमान में भारतीय सेना की 3 बिहार यूनिट में कार्यरत हैं. उनकी मेहनत और लगन का परिणाम यह सफलता रही. अनुज के प्रशिक्षण में सिमुलतला निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व (टीएफआई) ताइक्वांडो कोच अमित राजवीर सिंह की अहम भूमिका रही. उनके मार्गदर्शन में अनुज ने तीरंदाजी की कला को निखारा और चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. अब अनुज 12 से 14 सितंबर तक पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले ईस्ट ज़ोन टूर्नामेंट में झारखंड की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >