तीसरे दिन जमुई विस क्षेत्र से एक और प्रत्याशी ने भरा नामांकन पर्चा

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को जमुई अनुमंडल में केवल एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया.

जमुई . बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को जमुई अनुमंडल में केवल एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी जमुई सौरभ कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 241 जमुई विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में अमरेंद्र कुमार अत्री ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनके समक्ष नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि 240 सिकंदरा (सु), 242 झाझा और 243 चकाई विधानसभा क्षेत्रों के लिए तीसरे दिन भी किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया गया. तीसरे दिन तक इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन शून्य रहा. जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे दिन चारों विधानसभा क्षेत्र से एक-एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई है. निर्वाची पदाधिकारियों ने बताया कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जा रहा है. चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी की गयी हैं. बताते चलें कि इससे पहले भी जमुई विधानसभा सीट से दूसरे दिन सोमवार को एक प्रत्याशी नामांकन दर्ज कराया था. जबकि तीसरे दिन मंगलवार को भी एक प्रत्याशी के नामांकन करने के बाद अब जमुई विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा कराया गया है. जबकि शेष तीनों विधानसभा में अभी तक नामांकन का खाता भी नहीं खुल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >