सर्पदंश से बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Jamui Nwes; गुगुलडीह गांव में शनिवार शाम सर्पदंश की शिकार हुई एक मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बरहट: थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव में शनिवार देर शाम सर्पदंश से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान निशा कुमारी (पिता- रंजीत तांती) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर के पास खेल रही थी बच्ची

परिजनों के अनुसार, निशा शनिवार शाम अपने घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डंस लिया। बच्ची ने इसकी जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल, जमुई लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान बिगड़ी हालत

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

गांव में शोक की लहर

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण मृतका के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।संभावित सबहेड:घर के पास खेलते समय सांप ने डसा, सदर अस्पताल से रेफर, रास्ते में तोड़ा दम्र घटना के बाद गांव में पसरा मातम, सहायता की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >