जमुई. सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर नहर में बीते शनिवार को नहाने के दौरान एक मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. मृतक बच्ची प्रतापपुर गांव निवासी सुधीर कुमार की आठ वर्षीय पुत्री रीतू कुमारी थी. बताया जाता है कि रीतू कुमारी अपने सहेलियों के साथ नहर में नहाने गयी थी इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी. बच्चों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों द्वारा नहर में डूब रही रीतू कुमारी को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह डूब गयी. मासूम बच्ची के परिजन और स्थानीय लोगों द्वारा करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रीतू कुमारी के शव को नहर से निकाला जा सका. इसके उपरांत घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो-रोकर बुुुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
