खैरमा के पास घायल अवस्था में व्यक्ति बरामद

नगर परिषद क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला के समीप से 112 नंबर की पुलिस ने घायलावस्था में एक व्यक्ति को बरामद किया.

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला के समीप से 112 नंबर की पुलिस ने घायलावस्था में एक व्यक्ति को बरामद किया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल व्यक्ति की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना निवासी चंद्रिका मंडल के पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है. बताया जाता है कि मंटु कुमार मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 2:30 बजे घर से निकला था. इस दौरान खैरमा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. फिलहाल मंटु की हालत गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >