झाझा. प्रखंड क्षेत्र के छापा गांव निवासी धीरज कुमार पासवान ने मारपीट व छिनतई करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि बीते 31 दिसंबर को कावर मोड़ के समीप मेरी बाइक खड़ी थी. तभी बाराजोर गांव निवासी नीतीश कुमार यादव ने मेरी बाइक में टक्कर मार दी, इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. इसे लेकर पूछताछ करने पर आरोपित उल्टे मेरे साथ गाली-गलौज किया. इसके बाद मैं धोबियाकुरा चौक पर एक दुकान में था, तभी नीतीश कुमार यादव, मनीष कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव, सौरभ कुमार यादव, रोहित कुमार यादव, मिथलेश कुमार यादव वहां पहुंचे और जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट कर छिनतई कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
