भजन गायक व महिला श्रद्धालु बुधवार की रात्रि महाआरती में होंगी शामिल
गिद्धौर. शिवरात्रि महापर्व पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय अखंड रामधुन सह शिव पार्वती पूजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पतसंडा पंचायत के वार्ड नंबर एक में अवस्थित ऐतिहासिक भूतनाथ शिव मंदिर कमेटी द्वारा इसकी तैयारी जोर-शोर से जारी है. वहीं पूजन को लेकर समिति के सदस्य अश्विनी सिंह चौहान, राजीव सिंह व मुकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को महा शिवरात्रि पर्व के मौके पर आम जनता के सुख समृद्धि के लिए मंदिर परिसर में मंगलवार से ही अखंड रामधुन सह अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा, जो बुधवार को महाशिव रात्रि के मौके पर शिव पार्वती के पूजन के साथ समाप्त होगा. मंगलवार से आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय रामधुन सह अष्टयाम में बारी बारी से 108 बार हनुमान व शिव चालीसा का पाठ कर शिव पार्वती की पूजा अर्चना की जाएगी. इस दौरान पंडित उमा शंकर पांडे, भजन गायक गणेश राय एंड टीम के द्वारा भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी. वहीं अष्टयाम में दर्जनों महिला श्रद्धालुओं द्वारा महाशिव रात्रि के मौके पर पूरी रात बाबा भोलेनाथ की महाआरती की जाएगी. समिति के सदस्यों ने बताया की राम धुन खत्म होने के बाद गुरुवार को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. मौके पर तैयारी समिति के बमबम सिंह, अशोक सिंह चौहान, महादेव तांती, प्रमोद राय पारी, युवराज सिंह टिल्लू, आनंदी सिंह, निहाल चौहान, नवल सिंह, बिलेंदु गांधी, मनोज सिंह मानी,उमेश राय, कुणाल कुमार,आयुष चौहान सहित दर्जनों शिव भक्त मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
