एम्बुलेंस में तेल खत्म होने से मौत मामला में एजेंसी से 24 घंटे में जवाब तलब

जिले में एंबुलेंस में तेल के अभाव के कारण मरीज की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. परिजनों द्वारा एंबुलेंस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन को आवेदन देने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है

जमुई. जिले में एंबुलेंस में तेल के अभाव के कारण मरीज की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. परिजनों द्वारा एंबुलेंस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन को आवेदन देने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस सेवा प्रदाता एजेंसी जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड के क्लस्टर लीडर से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने एजेंसी को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का सख्त निर्देश दिया है. सिविल सर्जन ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई और इस घटना के लिए एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की जाए. उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एजेंसी पर कठोर कार्रवाई तय है. इस घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश का माहौल है, वहीं प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >