मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत

ना क्षेत्र के रतनपुर गांव में आपसी विवाद में हुए मारपीट के एक मामले में गिद्धौर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में आपसी विवाद में हुए मारपीट के एक मामले में गिद्धौर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, खैरा थाना क्षेत्र के मांगोबंदर गांव निवासी मसुदन यादव द्वारा मारपीट मामले में गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी विजय यादव, पिता चिंतामन यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाया था. इस घटना में मसुदन यादव को गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बाद पीड़ित मसुदन यादव द्वारा अपने साथ हुए मारपीट के मामले में गिद्धौर पुलिस को आवेदन दे लिखित शिकायत की थी. इधर, मारपीट मामले में विजय यादव को गिरफ्तार कर गिद्धौर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में गिरफ्तार विजय यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तारी अभियान में अनि आयुषी कुमारी के अलावे सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >