एबीवीपी ने किया पौधरोपण, दिया हरियाली का संदेश

नववर्ष के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

झाझा . नववर्ष के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर एसएफडी प्रमुख राजीव शर्मा ने कहा कि पौधरोपण से हमारा वातावरण स्वच्छ, सुंदर और संतुलित बना रहता है. पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हमारे जीवन की बुनियाद हैं, जो न सिर्फ हमें जीवित रहने बल्कि आगे बढ़ने में भी मदद करते हैं. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपने पारिवारिक व सामाजिक छोटे-बड़े कार्यक्रमों में पौधरोपण को अनिवार्य रूप से शामिल करें, ताकि धरती हरी-भरी बनी रहे. उन्होंने कहा कि यदि हमारी धरती हरी-भरी रहेगी, तो यहां रहने वाले मानव के साथ-साथ सभी प्रकार के जीव-जंतुओं का जीवन सुरक्षित होगा. वर्तमान समय में जिस तरह से पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में पौधरोपण नहीं करने पर भविष्य में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. नगर अध्यक्ष सुरेंद्र निराला ने कहा कि पौधरोपण केवल धरती को हरा-भरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सभी जीवों के अस्तित्व का आधार भी है. पौधे सुरक्षित और संरक्षित रहेंगे, तभी हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनंदन प्रजापति, नगर कार्यकारिणी सदस्य श्याम शाह, आरव निराला, सचिन कुमार, शुभम शर्मा, नीतिश सिन्हा सहित दर्जनों एबीवीपी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >