अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

जमुई -मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित पावर ग्रिड के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

जमुई. जमुई -मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित पावर ग्रिड के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार के 27 वर्षीय पुत्र सितलेश कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सितलेश बाइक से अपनी मां को लाने जमुई रेलवे स्टेशन जा रहा था. इसी दौरान मलयपुर पावर ग्रिड के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. सितलेश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >