सड़क दुर्घटना में एक महिला की हुई मौत

थाना क्षेत्र के गिद्धौर झाझा मुख्य राजमार्ग पर गंगरा मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

तेज रफ्तार टेंपो वाहन ने खड़े ट्रक में सामने से मारी टक्कर हुआ हादसा, चालक वाहन लेकर हुआ फरार

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गिद्धौर झाझा मुख्य राजमार्ग पर गंगरा मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के पतसंडा महादलित टोला निवासी उमेश मांझी की पत्नी सावित्री देवी उर्फ हुरवा देवी 45 वर्ष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की माने तो तेज रफ्तार में आ रहे ऑटो वाहन द्वारा झाझा की ओर से आने के क्रम में सड़क पे खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया गया, जहां घटना स्थल पर ही उमेश मांझी की पत्नी सावित्री देवी उर्फ हुरवा की मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना गिद्धौर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह को मिलते ही शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया है. वहीं घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं घटना के तत्क्षण बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. इधर, घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पुलिसिया छानबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAUSHAN BHAGAT

RAUSHAN BHAGAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >