दो सदस्यीय टीम ने सोनो अस्पताल का किया अंकेक्षण

राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो के संपूर्ण परिसर व विभिन्न विभागों का कायाकल्प के मानक के अनुरूप दो सदस्यीय टीम, जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन बांका के डॉ जावेद अली व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक बांका अमित कुमार पंकज के द्वारा गहन अंकेक्षण किया गया.

जमुई. राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो के संपूर्ण परिसर व विभिन्न विभागों का कायाकल्प के मानक के अनुरूप दो सदस्यीय टीम, जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन बांका के डॉ जावेद अली व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक बांका अमित कुमार पंकज के द्वारा गहन अंकेक्षण किया गया. इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ सफाई व जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के पृथीकरण को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया. सभी विभाग विशेष कर प्रसव कक्ष व एएनसी कक्ष के कार्य प्रणाली, साफ सफाई, रिकॉर्ड संधारण व कार्य के प्रति डेडीकेशन को देखते हुए उनकी काफी सराहना की गयी. अंकेक्षण के दौरान सभी विभाग में चिकित्सा अधिकारी उपस्थित पाये गये. आउटसोर्स के कार्य प्रणाली में और सुधार करने का निर्देश दिया गया. साथ ही अस्पताल भवन की मरम्मती व मेंटेनेंस हेतु बीएमएसआइसीएल से संपर्क कर मरम्मती कार्य करवाने का निर्देश दिया. अस्पताल के चहारदीवारी की ऊंचाई को और बढ़ाने व उसके रंग रोगन के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गये. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी सोनो डॉ शशिभूषण चौधरी, जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन डॉ ताबिश हेयात, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक गिरीश कुमार, पीरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि रौशन कुमार व समस्त अस्पताल कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >