चेन्नई एगमोर व बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

आगामी पूजा को लेकर रेलवे ने चेन्नई एगमोर और बरौनी के बीच पूजा स्पेशल चलायी जायेगी.

झाझा. आगामी पूजा को लेकर रेलवे ने चेन्नई एगमोर और बरौनी के बीच पूजा स्पेशल चलायी जायेगी. जानकारी देते हुए सीपीआरओ एस चंद्र ने बताया कि गाडी़ संख्या 06079 चेन्नई एगमोर–बरौनी स्पेशल आगामी 16 अक्तूबर को चेन्नई एगमोर से रात्रि 11:55 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन आगामी 18 अक्तूबर को रात्रि 07:30 बजे बरौनी पहुंचेगी. यही गाडी़ संख्या 06080 बनकर बरौनी–चेन्नई एगमोर स्पेशल आगामी 19 अक्तूबर को बरौनी से रात्रि 09:15 बजे रवाना होगी. और 21अक्तूबर को शाम 06:00 बजे चेन्नई एगमोर पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन एक-एक ट्रिप लगायेगी. उक्त ट्रेन यात्रा के दौरान अपने मार्ग में दोनों-दिशाओं में पूर्व रेलवे के दुर्गापुर, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >