जमुई . बिहार राज्य खेल विभाग, पटना के निर्देशानुसार नशामुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर एवं जिला खेल पदाधिकारी नागमणी कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य वक्ता डॉ. मासूम रजा ने नशा को गंभीर बीमारी बताते हुए लोगों से इससे दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि नशे से मुक्त रहना स्वस्थ समाज और विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल शराब तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कई रूप से लोगो को जकड़े हुए हैं. उन्होंने सभी से नशा मुक्त रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. वक्ताओं के संबोधन के बाद तलहा अहमद एवं कुमारी माही सिंह ने योगासन और शारीरिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संदीप कुमार, रिशु राज, गुड्डू सिन्हा, सौरभ कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
