विद्युत स्पर्शाघात से एक किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बीते रविवार देर शाम प्रखंड क्षेत्र की पूर्वी गूगलडीह पंचायत अंतर्गत कुड़िला गांव निवासी एक किसान की मौत करेंट लगने से हो गयी.

गिद्धौर. बीते रविवार देर शाम प्रखंड क्षेत्र की पूर्वी गूगलडीह पंचायत अंतर्गत कुड़िला गांव निवासी एक किसान की मौत करेंट लगने से हो गयी. मृतक कुड़ीला गांव निवासी 35 वर्षीय बिहारी यादव है. जानकारी के अनुसार, बिहारी यादव पिता करम यादव मोरी लेकर खेत की ओर जा रहा था. इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे नंगा विद्युत तार की संपर्क में आ गया. करेंट लगते ही किसान बिहारी यादव खेत में गिर पड़े और बेहोश हो गये. आसपास के किसानों ने उन्हें आनन-फानन में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को द��� गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना से आहत ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मृतक के आश्रित के लिये मुआवजा की मांग की है. थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >