अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दंपती घायल, रेफर

एनएच 333 सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर डुमरी में सामने से आ रहे वाहन की ठोकर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये.

सोनो. एनएच 333 सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर डुमरी में सामने से आ रहे वाहन की ठोकर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना गुरुवार दोपहर की है. घायल सोनो प्रखंड के बुझायत गांव निवासी आंगनबाड़ी सेविका प्रेमलता कुमारी व उनके पति शैलेन्द्र सिंह है. ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल पति पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो भेजा गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. घटना के संदर्भ में घायल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमलता बताया कि वह अपने पति के साथ पोषाहार के लिए बैंक से राशि लेने आये थे. वहीं घटना के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >