अपराधियों ने की पूर्व नक्सली की हत्या

चंद्रमंडीह / जमुई : थाना क्षेत्र के डढ़वा पंचायत अंतर्गत मझलिटिल्हा गांव में अपराधियों ने पूर्व नक्सली सदस्य विवेक यादव की हत्या शुक्रवार अहले सुबह बम मार कर कर दी. मृतक विवेक यादव पर नक्सली संगठन के लिए भी काम करने को लेकर थाना में दो हत्या कांड दर्ज है़ मृतक विवेक यादव चंद्रमंडीह थाना […]

चंद्रमंडीह / जमुई : थाना क्षेत्र के डढ़वा पंचायत अंतर्गत मझलिटिल्हा गांव में अपराधियों ने पूर्व नक्सली सदस्य विवेक यादव की हत्या शुक्रवार अहले सुबह बम मार कर कर दी. मृतक विवेक यादव पर नक्सली संगठन के लिए भी काम करने को लेकर थाना में दो हत्या कांड दर्ज है़ मृतक विवेक यादव चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के ही ठाड़ी पंचायत के बिशोदाह का रहने वाला बताया जाता है़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को के लिए भेज दिया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विवेक पांचवी क्लास तक पढ़ाई करने के दौरान ही नक्सली संगठन से जुड़ गया था़ पहली बार वर्ष 2006 में बामदह निवासी तत्कालीन चौकीदार बासो पासवान की हत्या का आरोप उस पर लगा था़ इसके बाद वर्ष 2007 में बामदह निवासी समीर बर्णवाल एवं उमेश बर्णवाल का हत्या का भी आरोपी बना था. इन हत्या कांड में गिरफ्तार होकर जमुई जेल जा चुका था़ वर्ष 2009 कोर्ट हाजत से पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया था. इसके उपरांत पुन: गिरफ्तार होने पर सजा काटकर कुछ दिनों पहले ही जेल से निकला था़.

पूर्व नक्सली जेल से निकलने के बाद विवेक अपना निवास स्थान देवघर बना रखा था़ वहीं से ठाड़ी आना जाना करता था़ आज सुबह सात बजे वह डढ़वा पंचायत के धवाना गांव के आगे मझलिटिल्हा गांव ताड़ी पीने गया था़ इसी दौरानअपराधियों ने बम मार कर उसकी हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >