सिमुलतला. थाना क्षेत्र के सृष्टि ई क्लिनिक के बैनर तले टेलवा बाजार के दुर्गा मंदिर स्थित ठाकुर बाड़ी के सामने सोमवार को राम कृष्ण बजाज आंख अस्पताल देवघर के चिकित्सक रोहित सिंह के द्वारा निःशुल्क आंख जांच शिविर लगाकर लगभग 60 मरीजों का इलाज किया गया. जिसमें 27 मरीजों का मोतियाबिंद पाया गया. मोतियाबिंद पाए गए मरीजों का मुफ्त में ऑपरेशन राम कृष्ण बजाज आंख अस्पताल में किया जाएगा. उक्त शिविर सृष्टि ई क्लिनिक सिमुलतला के संचालक रामजतन लाल व चिकित्सक डॉ नवनीत श्रीवास्तव के प्रयास से किया गया. इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सक रोहित सिंह ने कहा कि लगातार सृष्टि ई क्लिनिक के संचालक के द्वारा इस क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों का मुफ्त में इलाज कराने के लिए प्रेरित किया जाता है. इसी कड़ी में आज टेलवा बाजार में शिविर का आयोजन किया गया. मोतियाबिंद मरीजों का मुफ्त में हमारे अस्पताल के द्वारा मरीजों को यहां से ले जाने व आने का खर्च सहित ऑपरेशन का सारा खर्च अस्पताल प्रबंधक के द्वारा किया जाएगा. शिविर में मुफ्त जांच व ऑपरेशन होने से मरीजों के चेहरे पर काफी खुशी देखी गयी. इस मौके पर राजीव कुमार, प्रवेश कुमार, रंजन कुमार सहित दर्जनों मरीज मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
