बिहार में एक संदिग्ध माओवादी गिरफ्तार

जमुई: बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना अंतर्गत ङिाकटी गांव में मंगलवार की देर रात्रि स्थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवानों ने छापेमारी कर एक संदिग्ध माओवादी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है. इस मामले पर जानकारी देते हुये खैरा थाना अध्यक्ष रामनारायण राय ने […]

जमुई: बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना अंतर्गत ङिाकटी गांव में मंगलवार की देर रात्रि स्थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवानों ने छापेमारी कर एक संदिग्ध माओवादी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है.

इस मामले पर जानकारी देते हुये खैरा थाना अध्यक्ष रामनारायण राय ने आज बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध माओवादी का नाम गुड्डू यादव है. उन्होंने बताया कि उसके पास पुलिस ने एक राइफल, पांच कारतूस एवं दस डेटोनेटर बरामद किया गया हैं. रामनारायण राय ने बताया कि गिरफ्तार गुड्डू यादव से उसकी नक्सली गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >