सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत

खैरा प्रखंड अंतर्गत तिलकपुर गांव का मामला

खैरा. प्रखंड अंतर्गत तिलकपुर गांव में शुक्रवार की देर संध्या सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक मदन यादव का 35 वर्षीय पुत्र अरविंद यादव है. जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने खेत में घास काटने के लिए गया था. इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया. इसके बाद युवक घर आया और उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. परिजनों ने युवक को शेखपुरा सदर हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उक्त युवक की हालत रास्ते में ही काफी गंभीर हो गयी. शेखपुरा पहुंचने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.इसके बाद युवक का शव उसके घर लाया गया फिर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया. प्राप्त जानकारी अनुसार युवक को दो पुत्री व एक पुत्र है. वह अपने घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था.

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, रेफर

झाझा. थाना क्षेत्र के झाझा-बोड़बा मुख्य सड़क के बाराजोर के समीप ई-रिक्शा व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 नंबर की पुलिस को दी. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 112 नंबर की पुलिस टीम ने घायल को रेफरल अस्पताल लाया. घायल दुकानदार की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव निवासी राम तीरथ कुमार साह के रूप में हुई है. अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक डॉ सादाब अहमद ने प्राथमिक उपचार किया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल रामतीरथ ने बताया कि झाझा बाजार से सब्जी लेकर बाराजोर के रास्ते अपने घर जा रहा था. तभी उक्त सड़क पर अनियंत्रित ई- रिक्शा ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इससे बुरी तरह से घायल हो गया. चिकित्सक ने घायल को खतरे से बाहर बताया है.

.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >