झाझा. विशेष अभियान के तहत धमना क्षेत्र स्थित कटहरा नदी के झाड़ियों से 30 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. छापेमारी के दौरान ढाई क्विंटल जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दंडाधिकारी रोहित यादव के नेतृत्व में एलटीएफ-2 टीम द्वारा छापेमारी की गई. टीम में प्रभारी संतोष कुमार सिन्हा एवं एएसआई मुकेश सिंह भी शामिल थे. गुप्त सूचना के आधार पर जब कटहरा नदी के समीप झाड़ियों में तलाशी ली गई, तो एक बड़े गैलन में रखी देशी शराब बरामद की गयी. वहीं, मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त दो भट्टियां और फूला हुआ जावा महुआ नष्ट किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात शराब कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वालों पर पुलिस की सख्त निगरानी जारी रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
