अस्पताल में भर्ती महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

जमुई : बीते 16 फरवरी से सदर अस्पताल में भर्ती एक मरीज की सोमवार की सुबह मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने हो-हंगमा किया. जिला स्थित गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के कुंधुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि बीते 24 जनवरी को 45 वर्षीय मां अनीता देवी को आग से जल जाने पर सदर अस्पताल में […]

जमुई : बीते 16 फरवरी से सदर अस्पताल में भर्ती एक मरीज की सोमवार की सुबह मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने हो-हंगमा किया. जिला स्थित गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के कुंधुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि बीते 24 जनवरी को 45 वर्षीय मां अनीता देवी को आग से जल जाने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आवश्यक जांच के बाद चिकित्सक ने दवा देकर घर जाने की सलाह दिये.

चिकित्सक के परामर्श के बाद मां को घर ले जाकर दवा देने लगा. लेकिन पुन: तबियत खराब होने पर सदर अस्पताल में इलाज कराने लाया. उन्होंने बताया कि बीते रविवार की सुबह पुन: पेट में अचानक दर्द होने पर सदर अस्पताल में मां को भर्ती कराया. आवश्यक जांच के बाद चिकित्सक ने भर्ती होने का सलाह दिया. सुबह पुनः मेरी मां दर्द की शिकायत की.
चिकित्सक को इसकी सूचना दिया लेकिन इसी दौरान मां ने दम तोड़ दी. परिजनों ने बताया कि चिकित्सक के द्वारा लापरवाही बरतने के कारण मेरी मां की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही डीएस डा.नौशाद अहमद ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. चिकित्सक के द्वारा लापरवाही बरतने के बाबत पूछे जाने पर अस्पताल उपाधीक्षक डा. नौशाद अहमद ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच-पड़ताल कर कार्रवाई किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >