सदर अस्पताल में इलाज कराने को लेकर मची अफरा-तफरी

जमुई : सदर अस्पताल के पुरुष ओपीडी में बुधवार को अपना इलाज कराने को लेकर मरीज के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मरीजों ने बताया कि ओपीडी के लिए निर्धारित समय सुबह 8:00 बजे से ही पर्ची कटा कर हम लोग कतारबद्ध हैं. लेकिन सुरक्षा कर्मी द्वारा दूसरे लोगों को इलाज के लिए ले […]

जमुई : सदर अस्पताल के पुरुष ओपीडी में बुधवार को अपना इलाज कराने को लेकर मरीज के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

मरीजों ने बताया कि ओपीडी के लिए निर्धारित समय सुबह 8:00 बजे से ही पर्ची कटा कर हम लोग कतारबद्ध हैं. लेकिन सुरक्षा कर्मी द्वारा दूसरे लोगों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा है, जो अच्छी बात नहीं है.
कतारबद्ध मरीज आक्रोशित होकर हो हंगामा भी करने लगे. मरीजों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी कुछ मरीज से पैसा लेकर ऐसा काम करते हैं. अस्पताल में इलाज कराने को लेकर हम लोग सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों से आये हैं. अगर समय से इलाज नहीं हो पाया तो घर जाने में परेशानी होगी. उसने बताया की ओपीडी खत्म होने की निर्धारित समय दोपहर बाद 2:00 बजे तक है.
ऐसा लग रहा है कि हम लोगों को बिना इलाज कराए ही घर वापस जाना पड़ेगा. जानकारी के बाद अस्पताल उपाधीक्षक डा. नौशाद अहमद ने सुरक्षाकर्मी को कड़ी फटकार लगाते हुए आक्रोशित मरीज को समझा-बुझाकर शांत कराया, तब जाकर इलाज हो सका. उन्होंने बताया कि कुछ लोग बेवजह अस्पताल की व्यवस्था बिगाड़ने में लगे हैं. जिससे बाजीव मरीज को परेशानी भी होती है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ऐसा नहीं होने देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >