दो पक्षों के बीच हुई झड़प

जमुई : सात निश्चय योजना के तहत नाला निर्माण कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में वार्ड सदस्य पति व पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गये. गुरुवार को सदर प्रखंड के छठू धनामा गांव के महिला वार्ड सदस्य किरन देवी के पति बबन सक्सेना द्वारा सरकारी योजना से गांव में ही […]

जमुई : सात निश्चय योजना के तहत नाला निर्माण कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में वार्ड सदस्य पति व पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गये. गुरुवार को सदर प्रखंड के छठू धनामा गांव के महिला वार्ड सदस्य किरन देवी के पति बबन सक्सेना द्वारा सरकारी योजना से गांव में ही नाली का निर्माण करवाया जा रहा था. तभी गांव के ही प्रमोद साव, अमोद साव, डब्लू साव ने मौके पर पहुंचकर उसे अपना निजी जमीन बताकर निर्माण कार्य को रोक दिया.

वहीं जब इस बात का विरोध वार्ड सदस्य पति ने किया, तो दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गया. जिसमें एक पक्ष से वार्ड सदस्य पति बबन सक्सेना उसका पुत्र प्रिंस कुमार घायल हो गया. जबकि दूसरे पक्ष से प्रमोद कुमार घायल हो गये. सबों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. दोनों पक्ष ने सदर थाने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >