लक्ष्मीपुर : थाना की पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर कुर्की जप्ती किया. उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि कुर्की जप्ती लक्ष्मीपुर निवासी नवीन बनैली पिता जयनारायण साह एवं बबिता कुमारी पति बबन कुमार के घर किया गया. इन सभी ने बबन कुमार के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के ही अपने चचेरे भाई लक्ष्मीपुर निवासी संजय सुमन पिता शिवजी साह की हत्या जमीनी विवाद को लेकर गलारेत कर कर दिया था.
हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर की हुई कुर्की-जब्ती
लक्ष्मीपुर : थाना की पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर कुर्की जप्ती किया. उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि कुर्की जप्ती लक्ष्मीपुर निवासी नवीन बनैली पिता जयनारायण साह एवं बबिता कुमारी पति बबन कुमार के घर किया गया. इन सभी ने बबन कुमार के साथ मिलकर […]

इस वावत संजय सुमन के परिजनों ने थाना कांड संख्या 316/2019 के तहत थाना में मामला दर्ज कराते हुए बबन कुमार, पत्नी बबिता कुमारी, नवीन बनैली, गुड्डू पासवान सहित नवीन बनैली की पत्नी, बेटे, तथा बबन की बेटी को नामजद अभियुक्त बनाया था. बबन कुमार एवं उसकी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी. बाकी अभियुक्त फरार है.
न्यायालय से इन अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की जप्ती करने का आदेश दिया गया था. न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए दंडाधिकारी के रूप में उपस्थित सीओ मनोज कुमार के समक्ष उपरोक्त दोनों के घर की कुर्की जप्ती की गई. जिसमें घर के चौखट, किवाड़, पलंग, फ्रीज, आदि को उखाड़ एवं उठाकर थाना लाया गया.