जमुई : नक्सली का सब जोनल कमांडर हुआ गिरफ्तार

चंद्रमंडीह (जमुई) : पुलिस ने झाझा थाने के नौगाय गांव से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली संगठन में सब जोनल कमांडर था तथा कई वारदात में उसकी संलिप्तता रही थी. मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनु महाराज ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली कैलाश रजक के पास […]

चंद्रमंडीह (जमुई) : पुलिस ने झाझा थाने के नौगाय गांव से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली संगठन में सब जोनल कमांडर था तथा कई वारदात में उसकी संलिप्तता रही थी. मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनु महाराज ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली कैलाश रजक के पास से एक राइफल, एक मैगजीन व सात गोलियां बरामद की हैं. उसने पूछताछ में हाल के मुठभेड़ एवं अन्य कई कांडों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >