शिक्षक से चंदा मांगने पर मारपीट चार नामजद

झाझा : सोहजाना काली पूजा को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में घुसकर जबरन चंदा मांगने पर शिक्षक नियोजन ईकाई में लगे कर्मियों के साथ मारपीट किये जाने एवं प्रखंड परिसर में रखे कागजात को फाड़ने एवं फेंकने के मामले पर तेतरियाटांड़ उमवि के शिक्षक ने थाना में आवेदन देते हुये मामला दर्ज करवाया है. उन्होंने […]

झाझा : सोहजाना काली पूजा को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में घुसकर जबरन चंदा मांगने पर शिक्षक नियोजन ईकाई में लगे कर्मियों के साथ मारपीट किये जाने एवं प्रखंड परिसर में रखे कागजात को फाड़ने एवं फेंकने के मामले पर तेतरियाटांड़ उमवि के शिक्षक ने थाना में आवेदन देते हुये मामला दर्ज करवाया है.

उन्होंने अपने दर्ज आवेदन में बताया कि मेरे साथ पांच शिक्षक त्रिलोकी पंडित, प्रमोद पंडित, छोटेलल रावत, तारिक अनवर, सुरेंद्र यादव प्रखंड विकास पदाधिकारी झाझा के द्वारा निर्वाचन एवं शिक्षक नियोजन हेतु प्रखंड कार्यालय में कार्य कर रहे थे. तभी सोहजाना काली पूजा का चंदा लेने कुछ लोग आये और जबरन अपनी मनमानी बरते हुये चंदा मांगने लगे. जब चंदा देने से मना किया तो मारपीट करने लगा.
वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि दर्ज आवेदन के बाद पुलिस के समक्ष सोहजाना के ही विपीन यादव, लक्ष्मण यादव, बक्खा यादव एवं दिनेश यादव का नाम सामने आया है. जिसपर पुलिस ने चारों पर मामला दर्ज किया है. दिनेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >